Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच लॉन्च।

Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच लॉन्च।

Fire-Boltt Destiny SmartWatch Launched.

Fire-Boltt ने भारत में अपनी शानदार Destiny स्मार्टवॉच लॉन्च की।

  • Space, Science and Technology
  • 314
  • 09, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Fire-Boltt Destiny SmartWatch Launched.

Fire Boltt Destiny

Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Destiny को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। Fire-Boltt Destiny का फ्रेम जिंक एलॉय का बना हुआ है और इसका बटन एल्युमिनियम एलॉय का बना बताया गया है और Fire-Boltt Destiny स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Flipkart ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 11 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।

कलर

Fire-Boltt Destiny को पिंक, बीज, और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

स्पेसिफिकेशन

Fire-Boltt Destiny में 1.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है। और इसके साथ कॉलिंग की सुविधा भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। साथ ही यह वायरलेस कनेक्टिविटी और वॉयस कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ को सपोर्ट करती है।

फीचर्स

Fire-Boltt Destiny के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं और इस वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat