Noise Air Buds Mini 2 भारत में लॉन्च।

Noise Air Buds Mini 2 भारत में लॉन्च।

Noise Air Buds Mini 2 launched in India.

45 घंटे बैटरी बैकअप के साथ Noise Air Buds Mini 2 भारत में लॉन्च।

  • Space, Science and Technology
  • 247
  • 12, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Noise Air Buds Mini 2 launched in India.

noise air buds

Noise Air Buds Mini 2 ‘ट्रू वायरलेस स्टीरियो' (TWS) ईयरफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इनकी सबसे बड़ी खूबी ‘प्राइस' है। इस बड्स को एक हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है।

Noise Air Buds Mini 2 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। Noise Air Buds Mini 2 को कंपनी की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। और इन ईयरफोन का सीधा मुकाबला Boult Audio AirBass Y1 और boAt Airdopes 111 से होगा। 

कलर 

Noise Air Buds Mini 2 को चार कलर ऑप्शन जेट ब्लैक, स्नो व्हाइट, स्पेस ब्लू और काम बेज में पेश किया गया है। 

स्पेसिफिकेशन

Noise Air Buds Mini 2 ईयरफोन में 13mm के ड्राइवर लगाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि गेमिंग के दौरान ये 50ms लो लेटेंसी मोड ऑफर करते हैं और इस  बड्स में 10 मीटर तक की रेंज के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

Noise Air Buds Mini 2 ईयरफोन में कंपनी की हाइपर सिंक तकनीक दी गई है। इस वजह से यह आपकी डिवाइस से तेजी से पेयर हो जाते हैं। इनमें 4 माइक्रोफोन्‍स दिए गए हैं साथ ही वॉइस कॉल के दौरान एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी मिलता है। 

बैटरी

Noise Air Buds Mini 2 में 45 घंटे का बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। वहीं ईयरफोन कंपनी की "इंस्टाचार्ज" टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिसके बारे में कहा गया है कि यह 10 मिनट के चार्ज के साथ 120 मिनट तक का प्लेबैक देते हैं। चार्जिंग केस एलईडी चार्जिंग इंडिकेटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat