Honor Pad X9 भारत में लॉन्च।

Honor Pad X9 भारत में लॉन्च।

Honor Pad X9 launched in India.

Honor ने अपने नए टैबलेट Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च किया।

  • Space, Science and Technology
  • 227
  • 30, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Honor Pad X9 launched in India.

honor

Honor ने अपने नए टैबलेट Honor Pad X9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Honor Pad X9 टैबलेट एंड्रॉ़यड पर ऑपरेट होता है और इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। 

Honor Pad X9 के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,599 रुपये है और 2 अगस्त को अमेजन के माध्यम से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की छूट और टैबलेट के लिए फ्री ऑनर फ्लिप कवर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन

Honor Pad X9 में 11.5 इंच का 2K डिस्प्ले मिलता है, जो (2000x1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicUI 7.1 पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है।

कैमरा

Honor Pad X9 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। 

बैटरी

Honor Pad X9 में 7,250 mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 13 घंटे तक चल सकती है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, ब्लूटूथ v5.1 और USB Type-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इसका आकार 267.3 mm x 167.4 mm x 6.9 mm और वजन लगभग 499 ग्राम का है।

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat