Fire-Boltt Gladiator Plus स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Fire-Boltt Gladiator Plus स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Fire-Boltt Gladiator Plus Smartwatch Launched In India.

Fire-Boltt ने भारत में नई Gladiator Plus स्मार्टवॉच लॉन्च की।

  • Space, Science and Technology
  • 365
  • 31, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Fire-Boltt Gladiator Plus Smartwatch Launched In India.

fire

Fire Boltt ने भारतीय बाजार में एक नई वॉच Fire Boltt Gladiator Plus को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच की एक खास बात यह है कि इस वॉच का डिजाइन आपको Apple Watch की याद दिलाएगा और इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर और बड़ी एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है।

Fire-Boltt Gladiator Plus स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को आप कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन

Fire-Boltt Gladiator Plus को 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है और वॉच में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

यह वॉच SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट सेंसर, फीमेल हेल्थ ट्रैकर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे कई स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर से लैस है। इसके अलावा, फायर-बोल्ट ग्लेडिएटर प्लस को एथलेटिक्स, ऑटो रेसिंग जैसे 115 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के लिए सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी

Fire-Boltt Gladiator Plus ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ दो दिन तक और स्टैंडबाय मोड में 20 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। 

 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat