Hrithik Roshan ने शेयर किया Hero Karizma XMR 210 का टीजर।

Hrithik Roshan ने शेयर किया Hero Karizma XMR 210 का टीजर।

Hero Karizma XMR 210 teased ahead of August 29 launch.

  • Good News
  • 266
  • 16, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Hero Karizma XMR 210 teased ahead of August 29 launch.

hero

Hero की अपकमिंग Karizma XMR 210 29 अगस्त में लॉन्च होने के लिए तैयार है। जिसकी कीमत 2 लाख रूपए बताई जा रही है। ये बाइक रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को तगड़ा मुकाबला कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर वीडियो जारी किया है। इसका टीज़र ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

डिजाइन

Hero Karizma XMR 210 के एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, एक हजार्ड-लाइट स्विच, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभावित नेविगेशन सुविधाओं से लैस होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई Karizma एक पूरी तरह से नए चेसिस पर आधारित होगी, जिसमें Karizma के  कुछ पुरानी डिजाइन भी शामिल हो सकती है। 

इंजन

Karizma XMR 210 में 210 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा। यह इंजन 25 बीएचपी का अधिकतम पावर और 30 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल के लिए ट्रांसमिशन ड्यूटी करने वाला 6-स्पीड गियरबॉक्स होगा। 

सेफ्टी फीचर्स

Karizma XMR 210 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, मोटरसाइकिल आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ आएगी, जिसे डुअल-चैनल ABS के साथ जोड़ा जाएगा।

 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat