हैरी पॉटर के 'प्रोफेसर डम्बलडोर' ने 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।

हैरी पॉटर के 'प्रोफेसर डम्बलडोर' ने 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।

Harry Potter's 'Professor Dumbledore' breathed his last at the age of 82.

प्रोफेसर डम्बलडोर ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

  • Hollywood
  • 306
  • 29, Sep, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Harry Potter's 'Professor Dumbledore' breathed his last at the age of 82.

professor

मशहूर फिल्म 'हैरी पॉटर' में प्रोफेसर डम्बलडोर किरदार निभाने वाले एक्टर माइकल गैम्बोन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। सर माइकल गैम्बोन लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। 

BBC website के मुताबिक सर माइकल गैम्बोन निमोनिया के चलते बीमार थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान माइकल गैम्बोन ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। गैम्बोन के निधन पर हॉलीवुड में शोक की लहर है। 

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में 1940 में जन्मे माइकल ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1965 में उन्होंने फिल्म ओथेलो से डेब्यू किया था, उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई कोर्डेलिया थी। अपने 54 साल के लंबे फिल्मी करियर में माइकल को असली पहचान हैरी पॉटर से ही मिली। 

 

reference: news18

  PREVIOUS STORY

Fitbit Charge 6 Launched.

NEXT STORY  

Top Temples In Manali.

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat