महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत।

महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत।

नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतें से हड़कंप।

  • Global News
  • 259
  • 02, Oct, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत। 

nanded hospital

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्वास्थ्य व‍िभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 शिशुओं सहित कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का है। 

अस्पताल के डीन एस. वाकोडे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि छह बालक और छह बालिका शिशुओं की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई। जबकि अन्य 12 वयस्कों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर सांप के काटने से मारे गए। उन्होंने दावा किया कि कई मरीज दूर-दूर से आए थे। अस्पताल को बजट की कमी और अन्य मुद्दों के बीच समय पर उनके लिए सही दवाएं खरीदने की समस्याओं का सामना करना पड़ा। 

अस्पताल में 24 लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी शंकरराव चव्हाण अस्पताल पहुंचे। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा, ‘डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगभग 24 लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद मैं यहां आया हूं और डीन से मुलाकात की है। स्थिति चिंताजनक और गंभीर है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द सहायता प्रदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लगभग 70 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। च्वहाण ने कहा कि अस्ताल से कई नर्सों का ट्रांसफर हुआ लेकिन उनकी जगह पर कोई नहीं आया है। सभी जरूरी सहायता और संसाधन दिए जाने चाहिए, क्योंकि स्थिति चिंताजनक है…’

 

 

 

reference: india.com
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat