कुश्ती में भारत के सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता।
चीन के हांगझोउ में हो रहे 19वें एशियाई खेल के 11वां दिन भारत के लिए पदकों के लिहाज से अच्छा रहा। कुश्ती में भारत के सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 87 किलोग्राम भार वर्ग में कजाखिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। 2010 के बाद से एशियाई खेलों में भारत के लिए यह पहला ग्रीको रोमन कुश्ती पदक है।
© Hindeez 2025, All Rights Reserved