इजराइल से भारत वापस लौटीं नुसरत भरूचा।

इजराइल से भारत वापस लौटीं नुसरत भरूचा।

इजराइल में फंसीं अभिनेत्री नुसरत भरूचा भारत वापस लौटीं।

  • Bollywood Gossip
  • 310
  • 08, Oct, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

इजराइल से भारत वापस लौटीं नुसरत भरूचा। 

1

नुसरत भरूचा भारत से 9 दिन पहले हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी। शनिवार 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले के बाद नुसरत इजरायल में फंस गईं थी। नुसरत की टीम का कहना था कि उनसे आखिरी बार बात 7 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे की थी। उसके बाद से नुसरत से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई। उसके बाद नुसरत की टीम ने बताया कि उनसे संपर्क हो गया है। एंबेसी की मदद से नुसरत को भारत वापस लाया जा रहा था। 

आज नुसरत इजरायल से भारत लौटकर आ गई हैं। उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अपने लगेज के साथ जैसे ही बाहर निकलीं, वैसे ही मीडिया ने उनको घेल लिया। नुसरत इस दौरान बहुत परेशान नजर आईं। उनकी टीम ने उनकी मदद की और कार तक लेकर गई।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat