'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहले मेहमान बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

  • Bollywood Gossip
  • 282
  • 22, Oct, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। 

कॉफी विद करण 8

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का हर सीजन किसी न किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है। जल्द ही शो का सीजन 8 आने वाला है। खबर के मुताबिक करण के शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे।

हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आ रहे है। यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर और दीपिका काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ने दीपिका से पूछा कि क्या वह कभी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर के किरदार रॉकी रंधावा को डेट करेंगी। इस पर वह मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, मैंने रॉकी रंधावा से शादी की है।

प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि करण दीपिका से रणवीर के अलावा उनकी बेहतरीन ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे पर सवाल करते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने इसपर ऋतिक रोशन का जिक्र किया है।  

 

reference: jagran.com

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat