CES 2024 Mega Tech Event: - 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट शुरू।

CES 2024 Mega Tech Event: - 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट शुरू।

CES 2024 Mega Tech Event:- The first mega tech event of 2024 begins.

साल 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट लास वेगास में शुरू हो गया है। शो का आयोजन 9 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा।

  • Technology
  • 223
  • 10, Jan, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

CES 2024 Mega Tech Event:- The first mega tech event of 2024 begins.

साल 2024 का पहला तकनीकी इवेंट लास वेगास में शुरू हो गया है। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) का आयोजन 9 जनवरी को हुआ और यह 12 जनवरी तक चलेगा। इस इवेंट में, जैसा कि हर साल होता है, इस साल भी दुनियाभर की विभिन्न तकनीकी कंपनियां शामिल होंगी। CES 2024 में लगभग 1,30,000 लोगों की पहुंचने की उम्मीद है, और इसमें 4,000 शोकेस शामिल होने की भी आशा है। पिछले साल CES में 1,18,000 लोग उपस्थित थे।

कहां हो रहा है CES 2024? CES 2024 का आयोजन नेवादा के लास वेगास में हो रहा है। इवेंट का आयोजन लास वेगास कंवेंशनल सेंटर में हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के तकनीकी पत्रकार, ब्रांड्स, और यूट्यूबर्स शामिल हैं। इस इवेंट में 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल नहीं हो सकते हैं। CES 2024 में इन ब्रांड्स की भी शिरकत होगी:

सैमसंग, एलजी, रियलमी, इंटेल, गूगल, अमेजन, एचपी, आसुस, AMD और Nvidia, साथ ही BMW जैसी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां भी इसमें शामिल होंगी और अपने आनेवाले प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करेंगी।

CES 2024 Mega Tech Event: - 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट शुरू। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat