Jug Jugg Jeeyo: Watch New Song 'Nain Ta Heere'.

Jug Jugg Jeeyo: Watch New Song 'Nain Ta Heere'.

‘जुग जुग जीयो’ का नया गाना ‘ Nain Ta Heere’ हुआ रिलीज।

  • Entertainment
  • 801
  • 16, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Jug Jugg Jeeyo': New Song 'Nain Ta Heere' Released.

NAIAN TA HEERE

वरुण धवन और कियारा आडवाणी इस वक्त अपनी फिल्म जुग-जुग जीयो के प्रमोशन में जुटे हैं। और अब फिल्म का एक और नया गाना ‘नैन ता हिरे’ रिलीज हो गया है। ये गाना इतना रोमांटिक और खूबसूरत है कि इसे सुनते ही आपको इसे प्यार हो जाएगा। इस सॉन्ग में वरुण कियारा को एक अनोखे अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे है।

वरुण अपने पेट पर लिखते है ‘विल यू मैरी मी’ उसके पास में छोटा-छोटा दो बॉक्स भी बनाए है। जिसके एक बॉक्स पर यस लिखा है तो वहीं दूसरे बॉक्स पर नो लिखा है। वरुण कियारा से इस सवाल का जवाब पूछता है। कियारा यस पर टिक करके आंसर देती है।

इस गाने में वरुण और कियारा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। और ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को गुरु रंधावा और असीस कौर ने गाया है। म्यूजिक विशाल शेल्के ने दिया है। और गुलाम मोहम्मद ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat