पूरा दुनिया खाती है इस देश का चॉकलेट, अकेले करता है 70% उत्पादन।

पूरा दुनिया खाती है इस देश का चॉकलेट, अकेले करता है 70% उत्पादन।

The whole world eats chocolate from this country, it alone produces 70% of it.

चॉकलेट सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाती है और इसकी खपत विश्वभर में अत्यधिक है। चॉकलेट कोको बीन्स से बनती है, और इसका उत्पादन मुख्य रूप से पश्चिमी अफ्रीकी देशों—आइवरी कोस्ट, घाना, नाइजीरिया, और कैमरून—में होता है।

  • Foods
  • 81
  • 16, Sep, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

The whole world eats chocolate from this country, it alone produces 70% of it.

बच्चे हों या युवा, बड़े हों या बुजुर्ग, हर कोई चॉकलेट का आनंद लेना पसंद करता है। दुनिया भर में इसकी भारी खपत होती है, क्योंकि चॉकलेट का उपयोग हर जगह किया जाता है। जन्मदिन की पार्टियों और त्योहारों पर लोग दोस्तों और रिश्तेदारों को चॉकलेट उपहार में देते हैं। भारत में भी चॉकलेट की खपत लगातार बढ़ रही है।

चॉकलेट कोको बीन्स से बनाई जाती है। इसका उत्पादन कुछ विशेष देशों में ही होता है। उत्तरी अमेरिका के मेक्सिको में सबसे पहले कोको का पेड़ पाया गया था। कहा जाता है कि लगभग चार हजार साल पहले अमेरिका की ओल्मेक्स सभ्यता ने कोको से चॉकलेट तैयार की थी।

कोको के पेड़ में फल लगते हैं, जिनकी फली में कोको बीन्स होते हैं। बीन्स को निकालने के बाद उन्हें सुखाया जाता है और फिर भून लिया जाता है। इसके बाद इनका उपयोग चॉकलेट बनाने में किया जाता है।

हालांकि कोको की खोज मेक्सिको में हुई थी, लेकिन वर्तमान में दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत कोको बीन्स का उत्पादन चार पश्चिमी अफ्रीकी देशों—आइवरी कोस्ट, घाना, नाइजीरिया, और कैमरून—में होता है। आइवरी कोस्ट और घाना मिलकर पूरी दुनिया का करीब 50 प्रतिशत कोको उत्पादन करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आइवरी कोस्ट और घाना में लगभग दो मिलियन से अधिक कोको फार्म हैं और यहां की जलवायु कोको की खेती के लिए बहुत अनुकूल है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022/2023 में आइवरी कोस्ट ने लगभग 2.24 मिलियन मीट्रिक टन कोको बीन्स का उत्पादन किया, जो विश्व भर के कोको उत्पादन का एक तिहाई हिस्सा था। इसके बाद, घाना में कोको का उत्पादन 1.1 मिलियन मीट्रिक टन था। 2021 में, आइवरी कोस्ट ने लगभग 2.1 मिलियन मीट्रिक टन कोको बीन्स का उत्पादन किया था।

इसके अलावा, इंडोनेशिया, ब्राजील, पेरू और इक्वाडोर जैसे देशों में भी कोको का अच्छा उत्पादन होता है।

चॉकलेट कैसे बनाई जाती है? चॉकलेट कोको बीन्स से बनाई जाती है। सबसे पहले कोको की फलियों को तोड़कर बीन्स को निकाल लिया जाता है और सुखाया जाता है। फिर इन बीन्स को पीसकर दूध और चीनी के साथ मिलाया जाता है।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat