बॉलीवुड हस्तियों और उनके पालतू जानवरों को देखें।

बॉलीवुड हस्तियों और उनके पालतू जानवरों को देखें।

Watch Bollywood Celebrities and their Pets.

ये सेलिब्रिटीज अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर ही अपने पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

  • Entertainment
  • 799
  • 09, Mar, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Watch Bollywood Celebrities and their Pets.

celebrity

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को हर कोई फॉलो करता है। मगर अब एक नया ट्रेंड चला है। केवल सेलिब्रिटीज को ही नहीं फैंस सेलिब्रिटीज के पेट्स को भी फॉलो करते हैं।

जाहिर है, जानवर होते ही इतने प्यारे हैं कि उन्हें देख कर किसी का भी मन उन्हें प्यार करने का करता है। फिर चाहे जानवर सड़क का हो या पालतु हो।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बहुत सारे ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें हम एनिमल लवर कह सकते हैं। 

1.आलिया भट्ट(Alia Bhatt)

alia

आलिया भट्ट कैट लवर हैं। उनके पास एक नहीं बल्कि दो कैट हैं। एक का नाम एडवर्ड (Edward) है और दूसरे का नाम ज्युनिपर (juniper) है। आलिया की दोनों कैट पार्सियन प्रजाति की हैं। जहां एक एडवर्ड सफेद रंग में है वहीं ज्युनिपर का रंग काला है। आलिया के इंस्टाग्राम पर अक्सर ही उन्हें अपनी बिल्लियों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। 

2.कृति सेनन(Kriti Sanon)

kriti

कृति सेनन भी डॉग लवर हैं। उनके पास 2 डॉग्स हैं। एक का नाम डिस्को है, जिसे प्यार से कृति डिस्को बॉल पुकारती हैं। सफेद रंग का यह डॉग वाकई बहुत क्यूट है। इसके साथ ही, कृति के पास एक और डॉग है जिसका नाम फोएबे 'Phoebe' है। फोएबे ब्राउन कलर का है और वह भी बहुत क्यूट लगता है। 

3.अनन्या पांडे(Ananya Panday)

ananya

अनन्या पांडे भी पेट लवर हैं और उनके पास 2 डॉग हैं एक का नाम एस्ट्रो है और एक का नाम फज है। अनन्या को अपने दोनों पेट्स के साथ अक्सर तस्वीरों में देखा जाता है। अनन्या अपने डॉग्स के लिए कहती हैं कि वह दोनों उन्हें शूटिंग से लौटने के बाद रिफ्रेश कर देते हैं। 

4.दिशा पटानी(Disha Patani)

disha

दिशा पटानी के पास 1 नहीं बल्कि 4 पेट्स हैं। उनके पास 2 बिल्लियां 'जैस्मिन' और 'केटी' हैं और वहीं 2 डॉग्स 'बेला' और 'गोकू' हैं। अपने सभी पेट्स के साथ दिशा पटानी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

5.श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor)

shraddha

श्रद्धा कपूर भी पेट लवर हैं। उनके पास Lhasa Apso ब्रीड का एक डॉग है, जिसका नाम शायलो (Shyloh) है। कुछ दिन पहले ही श्रद्धा ने अपने क्यूट से पेट का 10वां जन्मडदिन मनाया था और इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। श्रद्धा कहती हैं कि शायलो उनके लिए स्ट्रेस बस्टर है। कभी-कभी अपने पेट को श्रद्धा प्याार से बाबू भी कहती हैं।

ये सेलिब्रिटीज अपने इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर ही अपने पेट्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

अगर आप भी पेट लवर हैं और क्यूट से डॉग या फिर कैट की तलाश में हैं, तो आप इन सेलिब्रिटीज के पेट्स को देख कर इंस्पिरेशन ले सकते हैं। 

 

reference:herzindagi
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat

Must Read: Latest Post