मसूरी उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल।

मसूरी उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल।

Best Tourist Places In Mussoorie Uttarakhand.

मसूरी में हिमालय की ऊचाइयों से टकराते बादल, वृक्षों की सुन्दर-सुंदर टहनियो की सांय-सांय करती हुई मधुर धुन और पक्षियों का मनमोहक संगीत हर पर्यटक को अपना दीवाना बना लेता है।

  • Tourism
  • 1352
  • 19, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Best Tourist Places In Mussoorie Uttarakhand.

mussoorie

उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी बेहद खूबसूरत शहर है। मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ये हिल स्टेशन हनीमून कपल्स से लेकर फैमली टूर की की प्लानिंग तक सभी के लिए पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट है। मसूरी की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक सौंदर्य, झरने और स्वादिष्ट भोजन सभी पर्यटकों का दिल जीत लेते है।

केम्पटी फॉल्स

1

मसूरी में आप केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां नहाने का तो अलग मजा है ही, साथ ही यहां आप अपने दोस्तों संग शानदार तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं जो आपकी याद बन जाएंगी।

गनहिल

2

गनहिल यहां की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं। यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में घड़ी न होने के कारण इसी चोटी से गल चलाकर लोगों को समय बताया जाता था, जिसकी वजह से इसका नाम गनहिल पड़ गया।

मॉल रोड

3

मसूरी की मॉल रोड बाकी जगहों से काफी अलग है। यहां दोस्तों संग घूमने का, तस्वीरें क्लिक करवाने का और खरीदारी करने का अपना अलग मजा है। इस मॉल रोड में जहां एक तरफ खरीदारी करने के लिए कई मुख्य स्टोर हैं, तो वहीं यहां खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। कुल मिलाकर आप अपने दोस्तों संग यहां अच्छा समय बिता सकते हैं।

कैमल्स बैक रोड

4

कैमल्स बैक रोड मसूरी में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में से एक है। ये 4 किमी लंबी सड़क है। यहां के पहाड़ों का आकार ऊंट के कूबड़ के समान लगता है। इसलिए इसे कैमल बैक रोड कहा जाता है।

शेडअप चोपेलिंग मंदिर

5

मसूरी में स्थित शेडअप चोपेलिंग मंदिर तिब्बती बौद्ध मंदिर के रूप में भी जाना जाता है ये मसूरी में तिब्बती लोगों द्वारा स्थापित किया गया था।

लाल टिब्बा

6

लाल टिब्बा को लाल पहाड़ी भी कहा जाता है। ये मसूरी का सबसे ऊंचा पॉइंट माना जाता है। ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के सभी प्रसारण स्टेशन यहां स्थित हैं। भारतीय सेना तैनात होने की वजह से यहां जाना प्रतिबंधित है। आप टेलीस्कोप के माध्यम से लाल टिब्बा के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

मसूरी लेक 

7

मसूरी झील बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। इसे हाल ही में सिटी बोर्ड और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यहां पर आप झील में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। मसूरी लेक मसूरी-देहरादून रोड पर स्थित है।

 

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat