हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन।

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन।

Famous Food Of Haryana.

हर राज्य की भोजन संबंधित अपनी एक अलग विशेषता है। आज हम आपको हरियाणा की कुछ फेमस डिशेज के बारे में बता रहे हैं।

  • Foods
  • 14232
  • 10, May, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Famous Food Of Haryana.

haryana food

हरियाणा हमेशा से ही अपने देसी खान-पान के लिए देशभर में मशहूर रहा है। अगर हरियाणवी फूड की बात की जाए तो यहां पर वेजिटेरियन फूड को प्राथमिकता दी जाती है। हरियाणवी लोग दूध-घी से नीचे तो बात ही नहीं करते। यही वजह है कि आज भी यहां के लोग 'फ़ैंसी भोजन' की तुलना में 'देसी भोजन' को प्राथमिकता देते हैं। 

बाजरा खिचड़ी

1

खिचड़ी को पूरे देश में लोग पसंद करते हैं। लेकिन हरियाणा की खिचड़ी की बात थोड़ी अलग है। जो चीज हरियाणा खिचड़ी को इतना लोकप्रिय बनाती है, वह यह है कि यहां पर चावल की जगह बाजरे का उपयोग किया जाता है।

बथुआ का रायता 

2

बथुआ रायता एक दही रेसिपी है। जो बहुत रिफ्रेशिंग है और स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ देती है। बथुआ के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और कई विटामिनों से भरपूर होते हैं। इस डिश को तैयार करने के लिए दही में कटे हुए बथुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक जैसी चीजें मिलाई जाती हैं।

बाजरे की रोटी और गुड़ 

3

हरियाणा में आज भी सर्दियों के मौसम में 'बाजरे की रोटी और गुड़' बड़े चाव के साथ खाया जाता है। आज भी आप अगर हरियाणा के किसी गांव देहात में पहुंच जाएं तो आपको हर घर में बाजरे की रोटी संग गुड़ खाते हुये लोग मिल जायेंगे।

कच्ची लस्सी 

4

भारत में आमतौर पर लस्सी दही मिक्स करके बनाई जाती है, लेकिन हरियाणा की 'कच्ची लस्सी' को बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। ये ख़ास तरह की लस्सी 'ठंडी छाछ', 'रूह अफज़ा', 'चीनी' और 'आइस क्यूब' से बनायीं जाती है।

कढ़ी पकोड़ा

5

हरियाणा और पंजाब में बनाई जाने वाली कढ़ी को अनोखा बनाने का तरीका यह है कि लोग कढ़ी में तले हुए पकोड़े (फ्रिटर्स) मिलाते हैं जिससे यह एकदम सही इंडियन डिश बन जाती है।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat