भारत के प्रसिद्ध मंदिर।

भारत के प्रसिद्ध मंदिर।

Famous Temples Of India.

भारत के मंदिर में प्रत्येक मंदिर की एक अनूठी कहानी और इतिहास है, जिन्हें जानने के लिए दुनिया से लोग यहाँ आते है।

  • Tourism
  • 1224
  • 27, May, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Famous Temples Of India.

mandir

भारत में कई महत्वपूर्ण मंदिर हैं, जो आमतौर पर अपने विस्तृत वास्त़ुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जाने जाते हैं। इनमें से अगर आप किसी भी मंदिर के दर्शन करने जाते हैं तो आपकी विश्वास, अध्यात्मिकता और बहुत सारी सांस्कृतिक विरासत की यात्रा भी हो जाएगी, जो आपको दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव हैं, जिन्हें विश्वनाथ या विश्वेश्वर के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है ‘ब्रह्मांड का शासक’।

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला पर स्थित है।

 दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू

 दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू

दिलवाड़ा मंदिर या देलवाडा मंदिर, पाँच मंदिरों का एक समूह हैये राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू नगर में स्थित हैं। इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। और यह शानदार मंदिर जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित हैं।

अमरनाथ मंदिर, जम्मू कश्मीर

अमरनाथ, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा दुनिया भर में स्थित भगवान शिव के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान शिव के उपासकों के लिए भारत में सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ है।

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

वैष्णो देवी, जम्मू

वैष्णो देवी मंदिर, हिन्दू मान्यता अनुसार, शक्ति को समर्पित पवित्रतम हिन्दू मंदिरों में से एक है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में त्रिकुटा या त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी जाना जाता है।

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat