उत्तर प्रदेश के मशहूर किले।

उत्तर प्रदेश के मशहूर किले।

Famous Forts of Uttar Pradesh.

आज हम आपको इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे किलों के बारे में बताते हैं जो अपनी कलात्मक शैली और वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।

  • Tourism
  • 1279
  • 14, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Famous Forts of Uttar Pradesh.

1

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

ताजमहल

ताजमहल

आगरा में मौजूद विश्व प्रसिद्ध ताजमहल सात अजूबों में से एक है। भारत में इसे प्यार के निशानी के रूप में भी जाना जाता है। शाहजहां द्वारा निर्मित इस महल को देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी पहुंचते हैं।

आगरा का किला

आगरा का किला

आगरा में सिर्फ ताजमहल ही विश्व प्रसिद्ध नहीं है बल्कि, कुछ ही दूरी पर मौजूद आगरा का किला भी फेमस है। इस विश्व प्रसिद्ध किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने लगभग 1573 में शुरू करवाया था।   

फतेहपुर सीकरी किला

फतेहपुर सीकरी किला

आगरा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद फतेहपुर सीकरी एक ऐतिहासिक शहर है, जिसका निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने करवाया था। 

रामनगर किला

रामनगर किला

वाराणसी में गंगा नदी के पूर्वी तट पर तुलसी घाट के सामने स्थित रामनगर किला ऐतिहासिक फोर्ट्स में से एक है। इस किले का निर्माण लगभग 1750 में काशी नरेश बलवन्त सिंह ने कराया था।

झांसी का किला

झांसी का किला

झांसी का किला उत्तर प्रदेश में बंगीरा नामक एक बड़ी पहाड़ी पर स्थित एक भव्य किला है। इस किले का निर्माण राजा बीर सिंह देव द्वारा करवाया गया और यह किला रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित है।

 

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat