'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज।

'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज।

'BRAHMĀSTRA' OFFICIAL TRAILER RELEASED.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज।

  • Bollywood Gossip
  • 480
  • 15, Jun, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'BRAHMĀSTRA' OFFICIAL TRAILER RELEASED.

brahmastra

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी रहस्यमय है। अमिताभ बच्चन की आवाज और रणबीर कपूर की झलक के साथ शुरू हुए इस ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। 

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से होती है। और फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुलाकात होती है। अचानक रणबीर कपूर के हाथ में आग लग जाती है। जिसको देखकर आलिया भट्ट घबरा जाती है, लेकिन बाद में रणबीर आलिया को बताता है कि उसे आग से कुछ नहीं होता है। 2 मिनट 51 सेकंड का ट्रेलर रहस्यमय से भरपूर है।

फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं।
यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat