नैनीताल के पर्यटन स्थल।

नैनीताल के पर्यटन स्थल।

Nainital Tourist Places.

नैनीताल में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल।

  • Tourism
  • 1231
  • 10, Jul, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Nainital Tourist Places.

nainital

 “नैनीताल” उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जो कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। 

इको केव गार्डन 

इको केव गार्डन

झूलते बगीचों एवं संगीतमय फव्वारों के लिए प्रसिद्ध इको केव गार्डन गुफा 6 छोटी गुफाओं का मिश्रण है जिन्हें जानवरों के आकार में बनाया गया है। ताकि पर्यटकों को हिमालयी वन्यजीवों के प्राकृतिक वास की झलक से परिचय करवाया जाए। यहाँ की प्रचलित गुफाएँ हैं- टाईगर केव, पैंथर केव, ऐप्स केव, बैट केव और फ्लाईंग फॉक्स केव।

मॉल रोड़

मॉल रोड़

नैनी झील के सहारे बनी यह सड़क मल्लीताल व तल्लीताल को जोड़ती है। यहाँ आपको हर वक्त चहल-पहल का माहौल देखने को मिलेगा। यह खरीदारी के लिए भी एक उपयुक्त स्थान है।

 नैनी झील

 नैनी झील

सात अलग-अलग पर्वत की चोटियों से घिरी यह झील कुमाऊँ क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध झील है। अपने खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर यह झील नैनीताल दर्शनीय स्थल लोगों के बीच पिकनिक का बहुत प्रचलित स्थान है।

नैना पीक

नैना पीक

2615 मीटर की ऊँचाई के साथ यह नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है जो,सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र है। साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले पहाड़ों को हरियाली युक्त पेड़ों ने घेरा हुआ है। सूर्योदय व सूर्यास्त के खूबसूरत नज़ारें देखने के लिए लोग यहाँ अकसर आते हैं।

स्नो व्यू पॉइन्ट

स्नो व्यू पॉइन्ट

समुद्र तल से 2270 मीटर ऊँचा स्नो व्यू पॉइन्ट यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय स्थान है। यह दूध जैसी बर्फ से ढका हिमालय मन को लुभा देनेवाला दृश्य है। 

 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat