स्वरा भास्कर ने अपने बेबी बंप को दिखाया, एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की खुशी दिखी।

स्वरा भास्कर ने अपने बेबी बंप को दिखाया, एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की खुशी दिखी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं

  • Entertainment
  • 289
  • 25, Jul, 2023
Jivika Chawla
Jivika Chawla
  • @JivikaChawla

Swara Bhaskar Baby Bump Photos :  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस साल यानी 2023 में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।, उन्होंने फरवरी में फहद अहमद (Fahad Ahmad) समाजवादी पार्टी के नेता के साथ शादी की थी। इसके कुछ समय बाद ही स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुनाई की वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए चर्चित स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं और फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। 

 

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

सोमवार को, स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की प्रिंटेड वन पीस ड्रेस पहनी थी। स्वरा भास्कर को देखकर लगता है कि वह अपने घर की लाइब्रेरी के पास खड़ी फोटोशूट करवा रही हैं। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी स्पष्ट दिख रही है।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की 2019 में हुई थी मुलाकात

स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात सन् 2019 में हुई थी। ये दोनों एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे और बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की दोस्ती से प्यार की भावना उभर आई। उन्होंने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की। इस कपल ने बाद में रीति-रिवाजों के साथ शादी की। स्वरा भास्कर ने शादी के चार महीने बाद जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खबर के बाद उनके फैंस बहुत खुश हो गए थे। हालांकि, स्वरा भास्कर को शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक जमकर ट्रोल किया गया था।

Jivika Chawla

Jivika Chawla

  • @JivikaChawla