बैग में अपने सामान के साथ-साथ पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की ये चीजें रखती हैं आलिया भट्ट।

बैग में अपने सामान के साथ-साथ पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की ये चीजें रखती हैं आलिया भट्ट।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खुलासा किया है कि वह अपने बैग में क्या-क्या रखती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खुलासा किया है कि वह अपने बैग में क्या-क्या रखती हैं।

  • Entertainment
  • 270
  • 27, Jul, 2023
Jivika Chawla
Jivika Chawla
  • @JivikaChawla

Alia Bhatt Bag :आलिया अपनी नई आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर  सुर्खियों  में हैं। इसके अलावा वह अपनी तस्वीरें और छोटे-छोटे वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जहां उन्हें दर्शकों का प्यार मिलता है। आजकल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने बताया कि,वह अपने हैंडबैग में अपने बच्चे राहा और पति रणबीर कपूर के लिए क्या रखती हैं।आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट के हैंडबैग के अंदर क्या होता है। 

 

आलिया भट्ट के बैग में होती हैं ये चीजें

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर Actress में से एक है। उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने 'वोग' से बात करते हुए बताया है कि वह अपने हैंडबैग में क्या रखती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। आलिया भट्ट ने कहा वो ये नहीं जानती हैं कि बैग में क्या होना चाहिए इसलिए वो पूरा घर अपने साथ लेकर चलती हैं। उन्होंने अपने बैग में सबसे पहले मेकअप किट दिखाई जिसमें वो मॉइस्चराइज रखती हैं। इसके अलावा उनकी किट में एक सनस्क्रीन और कई रबरबैंड होते हैं। आलिया भट्ट की किट में कई तरह के लिपबाम भी होते हैं और इसके अलावा वह एक लिपस्टिक और आईड्रॉप भी रखती हैं।

 

आलिया भट्ट के बैग में बेटी राहा का सामान

आलिया भट्ट अपने बैग में बर्थडे पर पति रणबीर कपूर द्वारा गिफ्ट किया गया एक ब्रेसलेट रखती हैं, जैसा कि उन्होंने आगे बताया। उनके बैग में आईमास्क भी होती है ताकि वे लाइट से बचने के लिए इसका उपयोग कर सकें। आलिया भट्ट अब एक बेटी की मां भी हैं, इसलिए उनके बैग में राहा के सामान भी होते हैं, जैसे कि राहा के मिटन्स और जुराबे। उनके साथ बाल ब्रश और दो चश्मे भी होते हैं। अगर उन्हें इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो वे उसका उपयोग करने के लिए बैग में डोंगल भी रखती हैं।

Jivika Chawla

Jivika Chawla

  • @JivikaChawla