Samsung Galaxy Z Flip 5 लॉन्च।

Samsung Galaxy Z Flip 5 लॉन्च।

Samsung Galaxy Z Flip 5 Launch.

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 हुए लॉन्च।

  • Space, Science and Technology
  • 439
  • 26, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Samsung Galaxy Z Flip 5 Launch.

samsung

साउथ कोरियन कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। Samsung ने Galaxy Z Flip 5 को 999 डॉलर (करीब 82,000 रुपये) में लॉन्च किया है वहीं, Galaxy Z Fold 5 की कीमत 1,799 डॉलर (करीब 1.47 लाख रुपये) है। 

डिस्प्ले

Galaxy Z Flip 5 में यूजर्स को 6.7 इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा 3.4 इंच सुपर AMOLED 60Hz कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 3.4 इंच की सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। 

Galaxy Z Flip 5 में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

कैमरा

Galaxy Z Flip 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलता है। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा है।

बैटरी

Galaxy Z Flip 5 में 3700mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग है। 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat