रविदेव जी की आरती (जय जय जय रविदेव)

रविदेव जी की आरती (जय जय जय रविदेव)

Ravidev ji ki aarti | Jay Jay Jay Ravidev

यहां पढ़ें श्री रविदेव जी की पूरी आरती हिंदी में | Read the full Aarti of Shri Ravidev Ji here in Hindi

  • Aarti
  • 832
  • 21, Nov, 2021
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

जय जय जय रविदेव, प्रभु जय जय जय रविदेव।
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता॥
प्रभु जय जय जय रविदेव… (x2)

षटपद मन मुदकारी, हे दिनमणि दाता।
जग के हे रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
प्रभु जय जय जय रविदेव…

नभमंडल के वासी, तुम ज्योति देवा।
निज जन हित सुखरासी, तेरी हम सब सेवा॥
प्रभु जय जय जय रविदेव…

करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव।
कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी॥
प्रभु जय जय जय रविदेव…

निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी।
हे सुरवर रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
प्रभु जय जय जय रविदेव…

जय जय जय रविदेव, प्रभु जय जय जय रविदेव।
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता॥
प्रभु जय जय जय रविदेव…

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez