Google ने डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

Google ने डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

Google deleted 2200 fake loan apps.

सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच, Google ने प्ले स्टोर से 2200 फर्जी ऋण ऐप्स को हटा दिया।

  • Technology
  • 202
  • 07, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Google deleted 2200 fake loan apps.

एक साल में, गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से करीब 2,200 फर्जी लोन ऐप्स को हटा दिया है। इस संबंध में सरकार ने मंगलवार को संसद में जानकारी दी है। सरकार द्वारा कहा गया है कि Google ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक ऐसे लोन ऐप्स को हटाया और ब्लॉक किया है जो धोखाधड़ी वाले थे।

वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले लोन ऐप्स को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों के साथ लगातार काम कर रही है। मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के दौरान Google ने लगभग 3,500 से 4,000 लोन ऐप्स की समीक्षा की थी और 2,500 से अधिक लोन ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। इसी तरह सितंबर 2022-अगस्त 2023 के दौरान 2,200 से अधिक लोन ऐप्स को Google Play Store से हटा दिया गया। गूगल ने लोन ऐप्स से होने वाले फ्रॉड को लेकर अपनी नीतियों में भी बदलाव किए हैं। नई नीति के अनुसार अब गूगल प्ले स्टोर पर केवल उन लोन ऐप्स को प्रकाशित किया जाएगा जिन्हें विनियमित संस्थाओं (आरई) ने मंजूरी दी है।

रिजर्व बैंक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऋण सेवाओं प्रदान करने वाले प्लेटफॉर्म के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका उद्देश्य डिजिटल ऋण देने के लिए नियामक ढांचे को मजबूत करना है और साथ ही ग्राहक सुरक्षा को बढ़ाना है। देश में ऑनलाइन ऋण सेवाओं पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और गृह मंत्रालय (MHA) की भी नजर है।

Google ने डिलीट किए 2200 फर्जी Loan Apps

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat