रक्षा मंत्रालय ने 29 हजार करोड़ के सौदों को दी मंजूरी।

रक्षा मंत्रालय ने 29 हजार करोड़ के सौदों को दी मंजूरी।

Defense Ministry approved deals worth Rs 29 thousand crores.

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए नौ मेरीटाइम सर्विलांस विमानों और भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह पेट्रोल विमानों की खरीद के सौदे को मंजूरी दी।

  • Global News
  • 244
  • 16, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Defense Ministry approved deals worth Rs 29 thousand crores.

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए नौ मेरीटाइम सर्विलांस विमानों और भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह पेट्रोल विमानों की खरीद की स्वीकृति दी है। इस खरीद के तहत 15 मेरीटाइम पेट्रोल विमान भारत में निर्मित किए जाएंगे जो मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत आएँगे। साथ ही, सी-295 ट्रांसपोर्ट विमानों का निर्माण भी किया जाएगा। इस सौदे की कुल मूल्य 29 हजार करोड़ रुपये होगा। नौसेना की सर्विलांस क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी।

बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने कानपुर में एक कंपनी के साथ 1752.13 करोड़ रुपये के सौदे की मंजूरी दी है। इस सौदे के तहत, 463, 12.7 एमएम के रिमोट कंट्रोल गन्स का निर्माण किया जाएगा, जो नौसेना और तटरक्षक बल के जवानों को दिए जाएंगे। इन सौदों से भारत की समुद्री शक्ति में न केवल वृद्धि होगी, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत को भी स्थायी बढ़ावा देगा। टाटा एडवांस्ड सिस्टम और एयरबस मिलकर इन विमानों का निर्माण करेंगे, जिनमें आधुनिक रडार और सेंसर्स शामिल होंगे। इन सौदों के पूरा होने के बाद, नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की सर्विलांस क्षमताओं में काफी इजाफा होगा। चीन के समुद्री शक्ति के बढ़ते प्रकटीकरण के मद्देनजर, ये सौदे भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने 29 हजार करोड़ के सौदों को दी मंजूरी। 

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat