MWC 2024: टेक का मेगा इवेंट 26 फरवरी से शुरू हो रहा, जानिए इस बार क्या होगा खास।

MWC 2024: टेक का मेगा इवेंट 26 फरवरी से शुरू हो रहा, जानिए इस बार क्या होगा खास।

MWC 2024: Tech's mega event starting from February 26, know what will be special this time.

MWC 2024 में दुनिया भर की सभी टेक कंपनियाँ शामिल हो रही हैं और इसमें लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल सहित सभी प्रकार के प्रोडक्ट लॉन्च होंगे और यह 26 फरवरी 2024 से शुरू होने वाला MWC 29 तक चलेगा।

  • Technology
  • 179
  • 22, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

MWC 2024: Tech's mega event starting from February 26, know what will be special this time.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) हर साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट होता है। MWC का आयोजन हर साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में होता है। इस बार भी MWC का आयोजन होने जा रहा है। MWC की शुरुआत 26 फरवरी 2024 से होने जा रही है जो कि 29 तक चलेगी। MWC 2024 में भी दुनिया की तमाम टेक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और इसमें लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल से लेकर तमाम तरह के प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

MWC 2024 का आयोजन बार्सिलोना (स्पेन) में होने जा रहा है। MWC 2024 26 से 29 फरवरी 2024 तक चलेगा। इस टेक इवेंट में शामिल होने के लिए www.mwcbarcelona.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और पास प्राप्त कर सकते हैं।

इवेंट में एक ऐसा फोन भी लॉन्च हो सकता है जो पूरी तरह से एआई पर आधारित होगा। इस इवेंट का आयोजन GSMA कर रहा है। इस साल के इवेंट में 95,000 विजिटर्स के आने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल इस इवेंट में 88,000 विजिटर्स पहुंचे थे।

MWC 2024: टेक का मेगा इवेंट 26 फरवरी से शुरू हो रहा, जानिए इस बार क्या होगा खास। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat