FITCH ON INDIA: भारत पर बढ़ा भरोसा- FY25 GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.2%

FITCH ON INDIA: भारत पर बढ़ा भरोसा- FY25 GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.2%

FITCH ON INDIA: Confidence in India increased- FY25 GDP growth estimate raised to 7.2%

बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए GDP वृद्धि का अनुमान 7.2% तक बढ़ाया है।

  • Business
  • 124
  • 18, Jun, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

FITCH ON INDIA: Confidence in India increased- FY25 GDP growth estimate raised to 7.2%

बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की आर्थिक वृद्धि के संबंध में नया अनुमान जारी किया है। फिच का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि अच्छी रह सकती है। इसी कारण रेटिंग एजेंसी ने GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2024 की चौथी तिमाही, यानी जनवरी-मार्च 2024 में भारत की GDP वृद्धि 7.8% रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही, यानी Q4FY23 में GDP वृद्धि 6.1% थी। सरकार ने पूरे साल, यानी वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भी GDP का प्राविजनल अनुमान जारी किया है। FY24 में GDP वृद्धि 8.2% रही है। पिछले वित्तीय वर्ष, यानी FY23 में GDP वृद्धि 7% थी। FY24 की GDP वृद्धि रिजर्व बैंक के 7% के अनुमान से 1.2% ज्यादा है।

GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाया गया - FY25 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% किया गया है। इसके अलावा, FY26 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान 6.5% है और FY27 के लिए 6.2% है। महंगाई में कमी का अनुमान - रेटिंग एजेंसी का कहना है कि इस साल के आखिर तक सीपीआई, यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 4.5% पर आ सकता है। साल 2025 और 2026 में औसत सीपीआई 4.3% रहने का अनुमान है। भारत में निवेश बढ़ेगा लेकिन पिछली तिमाहियों से धीमा हो सकता है।

वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाया - विश्व बैंक (World Bank) ने भारत की अर्थव्यवस्था का अनुमान बढ़ा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की GDP वृद्धि की रफ्तार 6.6% रहने का अनुमान है।

इससे पहले, विश्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.4% लगाया था। इसके अलावा, विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.8% कर दिया है।

भारत के साथ-साथ, वर्ल्ड बैंक ने चीन की भी आर्थिक वृद्धि के बारे में भविष्यवाणी की है। चीन की अर्थव्यवस्था का अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% कर दिया गया है।

विश्व बैंक ने अपने आउटलुक में कहा कि भारत में निवेश पहले की तुलना में और अधिक मजबूत होगा।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat