पति-पत्नी बनें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल।

पति-पत्नी बनें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal become husband and wife.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 7 साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक पहुंच गई है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशी को साझा किया, जहां उन्होंने अपनी यात्रा और चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि अब वे पति-पत्नी बन गए हैं।

  • Bollywood Gossip
  • 112
  • 24, Jun, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal become husband and wife.

आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवन साथी बन गए। सोनाक्षी और जहीर की सगाई पहले एक्ट्रेस के घर पर हुई और फिर रजिस्टर्ड मैरिज हुई। शादी के बाद देर रात रिसेप्शन भी हुआ। रजिस्टर्ड शादी के बाद की बेहद प्यारी तस्वीरें सोनाक्षी और जहीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने यह भी बताया है कि उनका रिश्ता 7 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पति-पत्नी बनने के बाद एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। सोनाक्षी और जहीर को बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है और शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

7 साल पहले शुरू हुई कहानी शादी तक पहुंच गई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, "आज से सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में अपने लिए प्यार देखा और इसे बनाए रखने का फैसला किया। आज, उस प्यार ने सभी चुनौतियों और जीतों के बीच हमें यहां तक पहुंचाया है। दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब हम पति-पत्नी हैं।"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat