Paris Olympic 2024: रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला तिरंदाजों का कमाल।

Paris Olympic 2024: रैंकिंग राउंड में भारतीय महिला तिरंदाजों का कमाल।

Paris Olympic 2024: Indian women archers excel in ranking round.

भारतीय तीरंदाजी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन से एक दिन पहले क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सभी 6 तीरंदाजों ने भाग लिया।

  • Sports
  • 174
  • 25, Jul, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Paris Olympic 2024: Indian women archers excel in ranking round.

पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले गुरुवार को भारतीय टीम ने तीरंदाजी से अपने अभियान की शुरुआत की। इस क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के सभी 6 तीरंदाजों ने भाग लिया। ओलंपिक में अपने पहले तीरंदाजी पदक के लिए भारत की तलाश महिला व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं से शुरू हुई। इसके बाद पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष टीम और मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। पेरिस ओलंपिक 2024, लंदन 2012 के बाद पहला ऐसा आयोजन है जिसमें भारत ओलंपिक तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अपनी पूरी ताकत के साथ उतर रहा है।

गुरुवार को रैंकिंग राउंड में महिला तीरंदाजों में अंकिता भगत ने शानदार प्रदर्शन किया और सीजन बेस्ट दर्ज किया। वह 666 स्कोर के साथ व्यक्तिगत राउंड में 11वें स्थान पर रहीं, जबकि भजन कौर 22वें और दीपिका कुमार 23वें स्थान पर रहीं। भजन कौर ने 659 का स्कोर किया, जबकि दीपिका ने 658 का स्कोर किया। इन तीनों के औसत प्रदर्शन से वूमेंस टीम की रैंकिंग चौथी रही।

मेंस आर्चरी रैंकिंग राउंड शेड्यूल: मेंस टीम का रैंकिंग इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5.45 बजे से शुरू होगा। यहाँ नीचे आप पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:

  • पुरुष व्यक्तिगत: शाम 5:45 बजे
  • मिश्रित टीम: शाम 5:45 बजे
  • पुरुष टीम: शाम 5:45 बजे

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat