Kolkata के बाद अब Mumbai में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, नशे में धुत लोगों ने किया हमला।

Kolkata के बाद अब Mumbai में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, नशे में धुत लोगों ने किया हमला।

After Kolkata, now a female doctor was misbehaved with in Mumbai, attacked by drunk people.

A female doctor at Mumbai's Sion Hospital was assaulted by intoxicated patient's relatives, raising concerns about medical staff safety. Police are investigating.

  • National News
  • 155
  • 18, Aug, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

After Kolkata, now a female doctor was misbehaved with in Mumbai, attacked by drunk people.

सायन अस्पताल: देश में डॉक्टरों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला मुंबई के सायन अस्पताल का है, जहां एक महिला डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने हमला किया है। खुद को बचाने की कोशिश में महिला डॉक्टर घायल भी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। इस घटना को लेकर बीएमसी एमएआरडी एसोसिएशन के डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सायन अस्पताल की घटना

सायन अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि यह घटना सुबह की है, जब मरीज और उसके परिजनों ने महिला डॉक्टर के साथ हाथापाई की। यह बहुत ही चिंताजनक है कि मुंबई में भी ऐसा हो रहा है। कहा जा रहा है कि सायन अस्पताल में रविवार, 18 अगस्त की सुबह, एक महिला डॉक्टर पर उस समय हमला हुआ जब वह वार्ड में अपनी ड्यूटी कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर पर हमला करने वाले सभी लोग नशे में थे। आरोपियों ने महिला डॉक्टर को धमकी भी दी है। इस घटना के बाद से मरीज और उसके आरोपी परिजन फरार हैं। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे डॉक्टर

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद से देशभर के डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कुछ दिन पहले डॉक्टरों के एक समूह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी चिंताओं को साझा किया था। सायन अस्पताल में हुई इस घटना ने एक बार फिर डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि डॉक्टरों की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में सभी सरकारी अस्पतालों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा होने पर छह घंटे के अंदर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी। बीते शुक्रवार सुबह जारी एक संक्षिप्त नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि तय समय के भीतर ऐसी कोई शिकायत नहीं की जाती है तो संबंधित संस्थान के प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat