सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Singer Jubin Nautiyal and Kabir Singh actress Nikita Dutta to tie the knot soon.

जुबिन इन दिनों फिल्म 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

  • Bollywood Gossip
  • 730
  • 12, Mar, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Singer Jubin Nautiyal and Kabir Singh actress Nikita Dutta to tie the knot soon.

jubin aur nikita

बी-टाउन में शादियों का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स, डायरेक्टर और सिंगर अपने प्यार संग शादी करते देखे जा रहे हैं। इसी लिस्ट में अब पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल का भी नाम जुड़ने वाला है। जुबिन इन दिनों फिल्म 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

ऐक्ट्रेस निकिता दत्ता और सिंगर जुबिन नौटियाल के बीच बढ़ती नजदीकियों से उनके रिश्ते के करीब होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, दोनों के जल्द ही शादी करने की अफवाहें भी हैं। ऐक्ट्रेस ने इससे पहले जुबिन नौटियाल के साथ हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "मैंने अपनी आत्मा का थोड़ा सा पहाड़ों में छोड़ दिया" जुबिन ने पोस्ट को स्वीकार करते हुए लिखा, 'क्या आप यहां भी अपना दिल भूल जाते हैं।'

ये रिश्ता सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं सिमटा रहा है। खबरों की मानें तो, दोनों के परिवार ने भी आपस में मुलाकात की है। एक्ट्रेस बीते दिन उत्तराखंड में जुबिन के घर गई थीं और वह शादी की योजना बनाने के लिए मुंबई में उनसे मिलने गए थे। हालांकि, इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं पता। लेकिन खबर है कि दोनों अपनी गुपचुप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat