श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा

श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा

Shraddha Kapoor celebrates Gudi Padwa

श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा का पर्व

  • Bollywood Gossip
  • 434
  • 02, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Shraddha Kapoor celebrates Gudi Padwa

shraddha

इस साल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 'मराठी मुल्गी' बन ट्रेडिशनल तरीके से गुड़ी पड़वा मना रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होनें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर पंजाबी हैं, वहीं उनकी मां शिवांगी महाराष्ट्रियन हैं, और इस वजह से वह सारे फेस्टिवल सेलिब्रेट करती बड़ी हुई हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरे शेयर की हैं, जिनमें वह येलो और ब्लू कलर की नौवारी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। नौवारी साड़ी के साथ श्रद्धा ने गोल्डेन ज्वैलरी और मैचिंग चूड़िया कैरी की हैं और महाराष्ट्रियन लुक में बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।

त्योहार के बारे में बात करते हुए, श्रद्धा ने लिखा, "गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरात्रि और उगादी के साथ, मैं नए साल की शुरूआत एक खुशहाल, आशावादी और सकारात्मक नोट पर करने के लिए उत्सुक हूं।"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने गुड़ी पाड़वा को लेकर ईटाइम्स(ETimes) को बताया कि “यह पहली बार है जब मैंने नथ और चंद्राकोर बिंदी के साथ नौवारी साड़ी पहनी है, और यह एक बहुत ही खास एहसास है। नौवारी साड़ियों का एक बहुत ही भव्य और प्रसिद्ध इतिहास है। यह सिर्फ एक सौंदर्य पोशाक नहीं है। नौवारी शक्ति और ताकत का प्रतीक है। यह महिलाओं द्वारा उन दिनों में युद्ध में लड़ने के लिए भी पहनी जाती था, क्योंकि यह गतिशीलता और चलने-फिरने में आरामदायक होती हैं।”

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat