Grammy Award 2022: गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर ग्रैमी अवॉर्ड्स पर कंगना रनौत का रिएक्शन

Grammy Award 2022: गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर ग्रैमी अवॉर्ड्स पर कंगना रनौत का रिएक्शन

Grammy Award 2022: Kangana Ranaut Reaction On Grammy Awards For Not Pay Tribute To Singer Lata Mangeshkar.

कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

  • Bollywood Gossip
  • 980
  • 05, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Grammy Award 2022: Kangana Ranaut Reaction On Grammy Awards For Not Pay Tribute To Singer Lata Mangeshkar.

kangana

64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स हाल ही में आयोजित किया गया। इस इवेंट में संगीत की दुनिया से जुड़े कई लोगों को सम्मानित किया गया। 

इस बार ग्रैमी अवार्ड्स में भारत के दो संगीतकार रिकी केज और फाल्गुनी शाह भी सम्मानित हुए। लेकिन इस समारोह में स्वर कोकिला लंता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिस पर भारतीय लोगों ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड शो के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं, अब इस बात पर एक्ट्रेस कंगना रणौत का भी गुस्सा फूटा है।

कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड की आलोचना की है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमें किसी भी लोकल पुरस्कार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय होने का दावा करता है और फिर भी दिग्गज कलाकारों को उनकी जाति या विचारधाराओं के कारण नजरअंदाज करते हैं।'

इसके आगे कंगना रणौत ने लिखा, 'जानबूझकर दरकिनार करते हैं। ऑस्कर और ग्रैमी दोनों भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे हैं। हमारे मीडिया को वैश्विक पुरस्कार होने का दावा करने वाले इन पक्षपाती लोकल आयोजनों का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए।'

1

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat