साउथ दिल्ली के एक क्लब में शो के दौरान सिंगर हनी सिंह के साथ बदसलूकी

साउथ दिल्ली के एक क्लब में शो के दौरान सिंगर हनी सिंह के साथ बदसलूकी

Misbehaved with Singer Honey Singh during a show at a club in South Delhi

रैपर हनी सिंह ने दर्ज करवाई एफआईआर(FIR)

  • Bollywood Gossip
  • 471
  • 07, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Misbehaved with Singer Honey Singh during a show at a club in South Delhi

honey singh

रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। साउथ दिल्ली के एक क्लब में शो करने आए सिंगर के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई है। यह घटना 27 मार्च को साउथ दिल्ली के एक क्लब में हुई थी। जहां यो यो हनी सिंह के साथ एक क्लब में चार से पांच अज्ञात लोगों के एक ग्रूप ने बदसलूकी की। 
सिंगर ने उन अज्ञात लोगों के एक ग्रूप के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि घटना 27 मार्च को साउथ एक्सटेंशन-2 के स्कोल क्लब में हुई।

प्राथमिकी के अनुसार, हनी सिंह 26 और 27 मार्च की दरम्यानी रात को क्लब में परफॉर्म कर रहा था, तभी चार से पांच अज्ञात लोगों का एक समूह जबर्दस्ती स्टेज पर चढ़ गए। और उन्होंने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और शो को बाधित कर दिया। उन्होंने भीड़ को बीयर की बोतलें भी दिखाना शुरू कर दिया और कलाकारों को मंच पर धकेल दिया। उसके बाद चेक शर्ट में एक व्यक्ति ने मेरा (हनी सिंह) हाथ पकड़ा और मुझे आगे की ओर खींचने लगा। मैं इससे बचने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह शख्स मुझे चुनौती देता रहा और धमकाता रहा। मैंने यह भी देखा कि वह सशस्त्र था। लाल शर्ट में एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था और कह रहा था 'भागा दिया हनी सिंह को'।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat