दक्षिण कोरियाई उद्योग में डेब्यू करेंगी अनुष्का सेन

दक्षिण कोरियाई उद्योग में डेब्यू करेंगी अनुष्का सेन

ANUSHKA SEN TO DEBUT IN SOUTH KOREAN INDUSTRY

अनुष्का सेन कोरियन इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  • Entertainment
  • 815
  • 12, Apr, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

ANUSHKA SEN TO DEBUT IN SOUTH KOREAN INDUSTRY

anushka

भारत में दक्षिण कोरियाई ड्रामा और के-पॉप कल्चर का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यहां तक ​​कि भारतीय सिनेमा को भी उनके देश में पसंद किया जाता है। जहां हर कोई अपने कलाकारों पर फिदा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर अनुष्का सेन भी इस कोरियन इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में बातचीत में, अनुष्का सेन ने कोरियाई क्रिएटिव एजेंसी के साथ अपने सहयोग के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे साउथ कोरिया और भारत में उनकी अविश्वसनीय फैन फॉलोइंग ने उनकी इस इंडस्ट्री में कदम रखने में मदद की। उन्होंने कहा, “साल 2022 उम्मीदों से भरा लग रहा है। मैं एक कोरियाई एजेंसी के साथ साइन अप करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। मैं कोरियाई भाषा का एक वेब शो और एक फिल्म कर रही हूं। यह मेरे लिए एक अलग साल होगा.”

अनुष्का सेन ने आगे कहा, “कंटेंट के मामले में भारत और कोरिया के बीच काफी सहयोग हो रहा है। हम उनके के-ड्रामा और के-पॉप को पसंद करते हैं, वैसे ही वे भी हमारे सिनेमा और संस्कृति से प्यार करते हैं।”

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat