संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे

UN Secretary-General Antonio Guterres to meet with Russian President Vladimir Putin

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में चल रहे युद्ध को रोकने की लगाएंगे गुहार, जल्द पहुंचेंगे मॉस्को.

  • Global News
  • 411
  • 22, Apr, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

कुछ न्यूज़ पॉर्टल्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंगलवार को मास्को जाएंगे, जहां वह यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से विनती करेंगे।

इस दौरे के दौरान गुटेरेस रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और ज़रूरी मुद्दों पर रोशनी डालेंगे। गुटेरेस के अनुसार मास्को की अपनी यात्रा के दौरान वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए प्रयास करेंगे। वर्तमान में वह और उनका स्टाफ यूक्रेन की सरकार के संपर्क में है, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता एरी कानेको ने इस बात का खुलासा किया।

गुटेरेस की इस बैठक से सभी देशों और यूएन को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच युद्ध 58वें दिन में प्रवेश कर गया है। यूरोपीय संघ के बॉस के अनुसार उन्होंने एक फोन कॉल के दौरान रूसी राष्ट्रपति से रूढ़िवादी ईस्टर के दौरान मारियुपोल तक मानवीय पहुंच देने की भी विनती की। मिशेल ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया है।

Image source: Business Standard

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez