जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं एली गोनी और जैस्मीन भसीन।

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं एली गोनी और जैस्मीन भसीन।

Aly Goni and Jasmin Bhasin to tie the knot soon.

अली गोनी और जैस्मीन भसीन शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर एली गोनी बोले- ' फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है।’

  • Entertainment
  • 659
  • 21, May, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Aly Goni and Jasmin Bhasin to tie the knot soon.

aly aur jasmin

टीवी के पॉपुलर स्टार्स अली गोनी और जैस्मिन भसीन के फैंस के लिये एक गुड न्यूज है। अली और जैस्मिन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों ने फैंस को ये गुड न्यूज सोशल मीडिया पर दी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए अली गोनी कहते हैं कि 'फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है. मैंने और जैस्मिन ने पेरेंट्स को बता दिया है। हम बहुत खुश हैं। बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी हैं, लेकिन हम लोगों ने सोचा है कि हम दोनों डिजिटली ही सबको बता दें।'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗝𝗮𝘀 𝗞𝗮𝘂𝗿 (@jaslyeternallove)

वहीं, जैस्मीन भसीन ने भी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने पहले अली का वीडियो री शेयर किया और फिर खुद अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। जिसमें वह कह रही हैं, ‘आप लोगों ने अली की स्टोरी को देख लिया होगा, तो फाइनली मैं और अली ये स्टेप ले रहे हैं। हम बहुत एक्साइटेड हैं और मुझे लगता है कि आप भी बहुत ज्यादा एक्साइटेड होंगे… तो वेट कीजिए जब हम डेट अनाउंस करते हैं।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗝𝗮𝘀 𝗞𝗮𝘂𝗿 (@jaslyeternallove)

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat

Must Read: Latest Post