भारत ने खोया एक और रत्न, मशहूर गायक केके नहीं रहे

भारत ने खोया एक और रत्न, मशहूर गायक केके नहीं रहे

India lost another gem, famous singer KK is no more

मशहूर गायक केके हमारे बीच नहीं रहे, कोलकाता में लाइव परफॉरमेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत. इस खबर के बाद पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री है शोक में.

  • Entertainment
  • 689
  • 01, Jun, 2022
Author Default Profile Image
Riya saxena
  • @R1ya97

प्रसिद्ध भारतीय गायक कृष्ण कुमार कुन्नाथ (केके) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह कोलकाता के एक कॉलेज में संगीत कार्यक्रम करने के बाद वापस होटल आए जहां वह सीढ़ियों पर अचानक गिर गए और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह सिर्फ 53 साल के थे, इस खबर के बाद उनके दोस्त और प्रशंसक हैरान हैं क्योंकि वह कॉन्सर्ट के समय पूरी तरह से फिट थे। यह पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। केके 'तड़प तड़प', 'यारों', 'आंखों में तेरी' 'आशाएं' और कई अन्य कई 

गानों के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फिल्म और संगीत उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान है, 90 के दशक से वह भारतीय संगीत उद्योग में राज कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों में भी कुछ मधुर गाने गाए थे जिनमें लव आज कल 2, छिछोरे आदि शामिल हैं।

अपने अंतिम संगीत कार्यक्रम के दौरान वह अपने सबसे लोकप्रिय गीत "हम रहे या ना रहे कल, याद आएंगे ये पल" गा रहे थे।

Image source: ABP live

Author Default Profile Image

Riya saxena

  • @R1ya97