Mahindra Jeeto Plus CNG 400 भारत में हुआ लॉन्च।

Mahindra Jeeto Plus CNG 400 भारत में हुआ लॉन्च।

Mahindra Jeeto Plus CNG 400 launched in India.

महिंद्रा ने लॉन्च की नई Jeeto Plus CNG 400

  • Good News
  • 739
  • 09, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Mahindra Jeeto Plus CNG 400 launched in India.

mahindra

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपना एक नया कमर्शियल गाड़ी Jeeto Plus का CNG 400 वेरिएंट को उतार दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 5.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का दावा है कि इसमें आपको सेगमेंट का सबसे बेहतर पेलोड, रेंज और माइलेज मिलने वाला है। खास बात है कि कम कीमत होने के साथ इसमें माइलेज भी 35KM से ज्यादा का मिलने वाला है। कंपनी इस पर 3 साल की वारंटी या 72,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है।

कंपनी का दावा है कि फुल टैंक में यह पिकअप 400km से ज्यादा चल जाएगा, यही वजह है कि इसमे cng 400 नाम दिया गया है। यह 35.1 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करेगा। इसकी पेलोड क्षमता भी 650 किलोग्राम की है।  

कलर 

महिंद्रा नई जीतो प्लस CNG 400 को 3 कलर डायमंड व्हाइट, अल्ट्रामरीन ब्लू और सनराइज रेड में खरीदा जा सकता हैं। 

फीचर्स

नई जीतो प्लस CNG 400 में कार जैसे कई फीचर्स दिए हैं। इसमें बेहतर हेडरूम और लेगरूम के साथ बड़ा केबिन स्पेस, और विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा को सुखद बनाने के लिए आरामदायक सीटें मिलती हैं। बेहतर एर्गोनॉमिक्स और स्मूथ गियरशिफ्ट, न्यू जीतो प्लस CNG 400 के ग्राहकों और चालकों के लिए राइड हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं।

इंजन और पावर 

नई जीतो प्लस CNG 400 में पावरफुल इंजन लगा है, जो 15 Kw का पावर और 1600-2200 rpm पर 44 Nm का टॉर्क देता है। यह बेहतर पिक-अप, एक्सेलरेशन और ग्रेडिबिलिटी सुनिश्चित करता है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat