महिंद्रा बोलेरो MaXX पिक-अप 7.68 लाख रुपये में लॉन्च।

महिंद्रा बोलेरो MaXX पिक-अप 7.68 लाख रुपये में लॉन्च।

Mahindra Bolero MaXX Pik-Up launched at Rs 7.68 lakh.

महिंद्रा ने बोलेरो का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया।

  • Good News
  • 528
  • 10, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Mahindra Bolero MaXX Pik-Up launched at Rs 7.68 lakh.

mahindra

महिंद्रा ने आज अपनी नए बोलेरो मैक्स पिक-अप का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने अपनी Bolero Pik-Up को कुछ अपडेट के साथ उतारा है। इसकी कीमत 7.68 लाख से लेकर 7.87 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक है।

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इसमें नए हेडलैंप्स के साथ रिडिजाइन फ्रंट रिडिएटर ग्रिल, एक नया डैशबोर्ड और नया इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर दिया गया है। 

इंजन 

इंजन की बात करें तो नई बोलेरो मैक्स पिक-अप में m2Di इंजन दिया है, जो 65 bhp की पावर और 195 nm का टार्क आउटपुट देता है। गाड़ी की पेलोड कपैसिट 1300 किलोग्राम तक की है। इसके बावजूद यह आपको 17.2 किमी / लीटर तक का माइलेज ऑफर करेगी। 

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई बोलेरो MaXX पिक-अप में कई कैटेगरी-फर्स्ट फीचर्स हैं, जैसे कि एडवांस iMAXX तकनीक, टर्न सेफ लाइट्स, हाइट एडजस्टेबल सीटें और क्लास-लीडिंग पेलोड। 

नई बोलेरो मैक्स पिक-अप के तीन वेरिएंट है। जिसके बेस मॉडल की कीमत 7.68 लाख, मिड वेरिएंट की 7.72 लाख और टॉप-एंड की 7.87 लाख रुपए है। इसे 25000 रुपए की डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat