Realme Narzo 50i Prime भारत में हुआ लॉन्च।

Realme Narzo 50i Prime भारत में हुआ लॉन्च।

Realme Narzo 50i Prime Launched In India.

7,999 रुपये में लॉन्च हुआ Realme Narzo 50i Prime स्मार्टफोन।

  • Good News
  • 346
  • 13, Sep, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Realme Narzo 50i Prime Launched In India.

realme

Realme इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50i Prime को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में खरीदा जा सकेगा। वहीं प्राइम मेंबर फोन को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से खरीद सकते हैं।

कलर 

Realme Narzo 50i Prime को डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। 

कैमरा 

Realme Narzo 50i Prime में 8 मेगापिक्सल का एआई सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो LED फ्लैश लाइट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी

Realme Narzo 50i Prime के साथ 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 4 दिन तक चलाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने चार्जिंग पोर्ट के बारे में जानकारी नही दी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। 

कीमत

Realme Narzo 50i Prime भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat