Sonu Sood tasted litti-chokha as soon as he reached Bihar.
बिहार पहुंचते ही लिट्टी-चोखा से सोनू सूद का हुआ स्वागत।
हाल ही में सोनू सूद बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जहां लोगों ने सोनू का भव्य स्वागत जमकर किया है। सोनू के फैंस ने उनका स्वागत बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा से किया। सोनू ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा का लुत्फ उठाया।
वीडियो को सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सोनू को पटना एयरपोर्ट के बाहर लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने कैप्शन में लिखा, 'बिहार ने स्वागत लिट्टी चोखा से किया। आभार।'
PREVIOUS STORY
© Hindeez 2025, All Rights Reserved