दीपिका पादुकोण की बिगड़ी तबीयत।

दीपिका पादुकोण की बिगड़ी तबीयत।

Deepika Padukone's health deteriorates.

अचानक बिगड़ी दीपिका पादुकोण की तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

  • Bollywood Gossip
  • 349
  • 27, Sep, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Deepika Padukone's health deteriorates.

deepika

दीपिका पादुकोण को सोमवार की रात बेचैनी की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  

हालांकि अब दीपिका की तबीयत बेहतर बताई जा रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। कुछ महीनों पहले भी उन्हें हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस के दिल की धड़कने अचानक बढ़ गई थी। उस समय दीपिका हैदराबाद में प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी थीं। उस दौरान उन्हें करीब आधे दिन तक निगरानी में रखा गया था।  

आपको बता दें कि दीपिका की टीम की तरफ से फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री अब स्वस्थ हैं।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat