'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर आउट।

'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर आउट।

'Code Name Tiranga' Trailer Out.

रिलीज हुआ परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का धमाकेदार टीजर।

  • Bollywood Gossip
  • 527
  • 28, Sep, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Code Name Tiranga' Trailer Out.

code name tiranga

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की अपमकिंग फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें परिणीति के ऑपोजिट पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू नजर आएंगे। इस फिल्म में परिणीति स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी और जबरदस्त एक्शन भी करती नजर आएंगी, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।

फिल्म के ट्रेलर को परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 2 मिनट 55 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े धमाके के साथ होती है। वहीं, परिणीति, उर्फ अल्फा वन 'द बेस्ट मैन', देश के लिए एक निडर मिशन पर है। आमने-सामने की इस लड़ाई में वह अपने दुश्मनों पर भारी पड़ती नजर आई हैं और ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच आतंकियों को गोलियों से भुनती हुई दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙿𝚊𝚛𝚒𝚗𝚎𝚎𝚝𝚒 𝙲𝚑𝚘𝚙𝚛𝚊 🫧 (@parineetichopra)

बता दें कि फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' 14 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन ऋभु दासगुप्ता ने किया है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat