Samsung Galaxy A04s भारत में हुआ लॉन्च।

Samsung Galaxy A04s भारत में हुआ लॉन्च।

Samsung Galaxy A04s launched in India.

Samsung ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन।

  • Good News
  • 784
  • 04, Oct, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Samsung Galaxy A04s launched in India.

samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना A-Series का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04s लॉन्च कर दिया है। यह फोन रिटेल स्टोर्स, ऑनलाइन पोर्टल और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत Samsung Galaxy A04s की खरीद पर SBI Bank क्रेडिट कार्ड, One कार्ड, Slice कार्ड और कई NBFC पार्टनर्स से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक मिल रहा है।

कलर

Samsung Galaxy A04s को Black, Copper और Green कलर में पेश किया गया है।

स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A04s में एंड्रॉयड 12 के साथ One UI Core 4.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है। 

कैमरा 

Samsung Galaxy A04s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का पोर्ट्रेट यूनिट शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Samsung Galaxy A04s में 5,000mAh की बैटरी यूनिट मिलती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कीमत

Samsung Galaxy A04s के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat