'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर रिलीज।

'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर रिलीज।

Motion poster release of 'Main Atal Hoon'.

अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर रिलीज।

  • Bollywood Gossip
  • 436
  • 25, Dec, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Motion poster release of 'Main Atal Hoon'.

main atal hoon

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है। इस बीच पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग अटल जी की तरह दिख रहे पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म के इस पोस्टर में अटल बिहारी बाजपेयी के अलग-अलग उम्र के पड़ाव की तस्वीरें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा है, 'न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं। -पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी। अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का। भावुक हूं। कृतज्ञ हूं। मैं अटल हूं सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023।'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat

Must Read: Latest Post