कंगना रनौत की ट्विटर पर हुई वापसी।

कंगना रनौत की ट्विटर पर हुई वापसी।

Kangana Ranaut returns to Twitter.

कंगना रनौत ने एक बार फिर ट्विटर पर की धमाकेदार वापसी।

  • Bollywood Gossip
  • 439
  • 24, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Kangana Ranaut returns to Twitter.

kangana ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को दी है। उन्होंने बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पहला ट्वीट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' से जुड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। बता दें कि साल 2021 में एक्ट्रेस का अकाउंट बैन कर दिया गया था। लेकिन अब अभिनेत्री के इस एलान से सभी फैंस बहुत खुश हैं।

कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार, यहां पर वापस आना अच्छा लग रहा है।'

इसके बाद कंगना ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और बताया कि मूवी की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, 'और ये पूरी हो गई!! इमरजेंसी की शूटिंग सक्सेसफुली पूरी हो गई... 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat