'गदर 2' का पोस्टर रिलीज।

'गदर 2' का पोस्टर रिलीज।

'Gadar 2' Poster Release.

'गदर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने।

  • Bollywood Gossip
  • 311
  • 26, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

'Gadar 2' Poster Release.

gadar 2

हाल ही में सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें सनी देओल एक बार फिर एंग्री यंग मैन के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

पोस्टर में सालों बाद फिर तारा सिंह की झलक देखने को मिल रही है। गुस्से में नजर आ रहे तारा सिंह के अवतार में सनी देओल, सिर पर पगड़ी और कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं, उनका यह लुक बेहद जबरदस्त है। खास बात तो ये है कि पोस्टर में सनी देओल के हाथ में हथौड़ा लिए काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में वही पुराना डायलॉग लिखा है – ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस, हम 2 दशक बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी सीक्वल लेकर आ रहे हैं। गदर 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat