कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च हुई Fire Boltt Talk Ultra

कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च हुई Fire Boltt Talk Ultra

Fire Boltt Talk Ultra launched with calling feature.

भारत में लॉन्च हुई कॉलिंग फीचर के साथ सस्ती स्मार्टवॉच।

  • Good News
  • 1148
  • 27, Jan, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Fire Boltt Talk Ultra launched with calling feature.

fire boltt

Fire-Boltt ने अपनी नई कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच Fire-Boltt Talk Ultra को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Talk Ultra के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। Fire-Boltt Talk Ultra की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की साइट से भी हो रही है।

कलर

Fire-Boltt Talk Ultra को ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे, पिंक और टील कलर में लॉन्च किया गया है। 

स्पेसिफिकेशन

Fire-Boltt Talk Ultra के साथ 123 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग आदि शामिल हैं। फायरबोल्ट की इस वॉच में SpO2 मॉनिटरिंग के अलावा डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Fire-Boltt Talk Ultra को IP68 की रेटिंग मिली है।

डिस्प्ले 

Fire-Boltt Talk Ultra में 1.39 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है और इसके लिए वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। 

बैटरी

Fire-Boltt Talk Ultra में जबरदस्त बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह  वॉच फुल चार्ज होने पर पूरे 7 दिन तक चलेगी। वहीं 120 मिनट में वॉच फुल चार्ज हो जाएगी। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat